क्रिप्टो कॉइन और टोकन में अंतर! (Coin vs token in Hindi)

क्या मतलब है Token और Coin का Crypto मार्केट में!

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में हम अकसर Coins और Token का इस्तेमाल एक ही अर्थ में कर लेते हैं, लेकिन दरअसल इन दोनों में कुछ मूलभूत अंतर होते हैं और इन्हें समझना जरूरी है।

ये दोनों ही डिजिटल पैसा या संपत्ति हैं, लेकिन क्रिप्टो-कॉइन का अपना ब्लॉकचेन होता है। वहीं क्रिप्टो-टोकन्स पहले से मौजूद किसी ब्लॉकचेन पर काम करते हैं। यहाँ, हम इसके अंतर और इनके अर्थ पर एक नज़र डालेंगे।

क्रिप्टो-कॉइन क्या होता है?

कॉइन किसी ब्लॉकचेन की मूल करेंसी यानी उसकी अपनी करेंसी होती है, जैसे कि बिटकॉइन, लाइटकॉइन या एथेरेयम। इसे उस ब्लॉकचेन के प्रोटोकॉल के हिसाब से जारी किया जाता है, और यह मुख्य रूप से पैसे के रूप में उपयोग किया जाता है।

अकसर Coins का इस्तेमाल या तो कोई प्रॉडक्ट या सर्विस खरीदने में कर सकते हैं या ट्रांजैक्शन फीस देने में करते हैं। इसे पारंपरिक करेंसी यानी रुपया और डॉलर के साथ एक्सचेंज करने के लिए भी किया जाता हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी की पूरी जानकारी (Cryptocurrency Explained in Hindi)

टोकन क्या है?

टोकन क्रिप्टोकरेंसी का ही एक संप्रदाय होता है, जैसे Tether, Chainlink और Shiba Inu आदि। यह आमतौर पर एथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाए जाते हैं। क्रिप्टो-कॉइन की तरह ही टोकन्स की भी एक वैल्यू होती है और इनको भी एक्सचेंज किया जा सकता है।

यह भी अपने आप में फिजिकल असेट यानी कोई संपत्ति या सर्विस की तरह काम कर सकते हैं। ये टोकन आमतौर पर स्टैण्डर्ड इनिशियल कॉइन ओफ्फ़रिंग (ICO) प्रक्रिया के माध्यम से बनाए, बेचे और वितरित किए जाते हैं।

ब्लॉकचेन में विभिन्न प्रकार के टोकन?

  • इनाम टोकन (Reward Token)
  • मुद्रा टोकन (Currency Token)
  • उपयोगिता टोकन (Utility Token)
  • सुरक्षा टोकन (Security Token)
  • संपत्ति टोकन (Assets Token)

ये भी पढ़ें: आजकल सबसे सस्ती क्रिप्टो करेंसी कौन सी है!

क्रिप्टो टोकन और क्रिप्टोकरेंसी में बहुत सी समानताएं होती हैं। दोनों क्रिप्टो और ब्लॉकचैन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे-जैसे ये तकनीक विकसित होगी और अधिक अपनाये जायेंगे, दोनों आप्शन सार्थक सिद्ध होंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

ब्लॉकचेन (Blockchain) क्या है?

ब्लॉकचेन एक नयी टेक्नोलॉजी हैं, जिसके प्लेटफॉर्म पर ना सिर्फ डिजिटल-करेंसी बल्की किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। ब्लॉकचैन नेटवर्क एक डिजिटल बही खाता होता है जो क्रिप्टो-ग्राफी द्वारा 100% सिक्योर्ड हैं।

इस नेटवर्क में डेटा कई Blocks में स्टोर रहते है और एक ब्लाक कई दुसरे ब्लाक से जुड़े होते हैं। इस तरह यह डेटा या ब्लाक का चेन बनाते हैं, इसीलिए इस नेटवर्क को ‘Blockchain’ कहते हैं.

NFT टोकन क्या है?

NFT का मतलब यूनिक टोकन (Non-fungible token) से है, जिसे किसी और चीज़ से बदला नहीं जा सकता है। जैसे, एक बिटकॉइन को एक दूसरे बिटकॉइन के लिए ही व्यापार किया जा सकता है। एन.एफ.टी सिस्टम में कुछ भी डिजिटल हो सकता है जैसे कि चित्र, संगीत, विडियो गेम आदि।

क्रिप्टोकरेंसी-वॉलेट (Crypto Wallet) क्या है?

क्रिप्टो खरीदने के बाद, आपको इसे सुरक्षित स्थान पर स्टोर करना होता है। इस जगह को ‘Crypto Wallet’ कहते हैं। कई एक्सचेंज अपने ऐप में बिल्ट-इन वॉलेट की सुविधा देते हैं, जिससे आपके लिए सीधे प्लेटफॉर्म पर स्टोर करना आसान हो जाता है।

नोट:
कुछ बड़ी Cryptocurreny जैसे की एथेरेयम के ब्लोच्क्चैन प्लेटफार्म पर कई सारे टोकन बनाये गये है।

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे दूसरों के साथ Share करें।

संबंधित जानकारियाँ-

लाभदायक क्रिप्टोकरेंसी की पहचान कैसे करें!

आसानी से क्रिप्टोकरेंसी कैसे और कहाँ से खरीदें!

Leave a Comment